उत्तर प्रदेश में सिलिंडर विस्फोट, 40 घायल
आगरा, 17 नवंबर (आईएएनएस)। आगरा से 70 किलोमीटर दूर बाटेश्वर में एक मंदिर में एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट हो जाने से श्रद्धालुओं और पुजारियों सहित 40 लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जबकि अन्य को आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को मंदिर में पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। बड़ी संख्या में दीए जलने से मंदिर में गर्मी बढ़ गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीयों का ताप इस कदर बढ़ा कि उनसे गैस के एक सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में मंदिर की इमारत को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन पीतल की बड़ी-बड़ी घंटियां गिर गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications