राणा को वीजा जारी करने के मामले की जांच होगी
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "इन सभी मुद्दों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से बहुत बारीकी के साथ निपटा जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में आप सब काफी कुछ देखेंगे।"
राणा और सामराज राणा नामक महिला को जारी वीजा की प्रतियां इस बात को दर्शाती हैं कि महावाणिज्यदूत द्वारा दोनों को एकाधिक प्रवेश वीजा जारी किए गए थे।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार राणा को वर्ष भर लंबा बिजनेस वीजा जारी किया गया था, जबकि सामराज पांच वर्षो के लिए वैध एक पर्यटक वीजा पर भारत में थी।
यह साफ तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला है क्योंकि पाकिस्तानी मूल का व्यक्ति होने की स्थिति में इस तरह के वीजा जारी करने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना आवश्यक होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications