जनजातियों के बीच अफवाह फैला रहे हैं नक्सली : रमन सिंह
रायपुर, 17 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अफवाह फैलाने के लिए मंगलवार को नक्सलियों को आड़े हाथों लिया। नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में कथित तौर पर यह अफवाह उड़ा रखी है कि जिसके पास फोटो पहचान पत्र नहीं होगा उसे पुलिस निशाना बनाएगी।
रमन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं जनता से अपील करता हूं कि वह नक्सलियों के चक्कर में न आएं। फोटो पहचान पत्र को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र में इस प्रकार की अफवाह फैली हुई है कि यदि किसी के पास फोटो पहचान पत्र नहीं पाया गया तो उसे नक्सली समझ पुलिस का शिकार बनना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications