हमारे सामने पहचान का संकट है : एंग्लो इंडियन सांसद

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। चार्ल्स डायस का भारतीय संसद के निचले सदन में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर मनोनयन हुआ है। वह गुरुवार को शपथ लेंगे। वह कहते हैं कि उनके समक्ष उनके समुदाय के पहचान की रक्षा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

डायस का गत सितम्बर महीने में लोकसभा के लिए मनोनयन हुआ था। आईएएनएस से एक विशेष बातचीत में उन्होंने कहा, "हम अपनी संस्कृति, भाषा और सब कुछ खोते चले जा रहे हैं। हम अपने रीतिरिवाजों का पालन नहीं कर पा रहे हैं। हम अपनी पहचान का संकट झेल रहे हैं।"

केरल के कोच्चि के रहने वाले डायस कहते हैं कि उनके समुदाय की संस्कृति व उसके रीतिरिवाजों के खत्म होने से वह बेहद चिंतित हैं। वह कहते हैं, "एंग्लो इंडियन समुदाय के लोग देश भर में बिखरे हुए हैं। वे समुदाय से बाहर शादी विवाह कर रहे हैं और इस प्रकार अपने समुदाय का विघटन कर रहे हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+