भाजपा ने गोवा के पुलिस प्रमुख को हटाने की मांग की
पणजी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई ने राज्य के पुलिस प्रमुख भीमसेन बस्सी को हटाए जाने की मांग की है। बस्सी ने कैसिनो जाने की मंदिर और गिरिजाघर जाने से तुलना की थी।
विपक्ष के नेता मनोहर पर्रिकर ने संवाददाताओं से बातचीत में मंगलवार को कहा कि बस्सी का बयान असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना बताया।
उन्होंने कहा, "बस्सी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनका बयान हमारे लोगों की भावनाओं का अपमान है। हम उन्हें पद से हटाए जाने की मांग करते हैं।"
बस्सी ने कहा था, "गोवा में कैसिनो गैरकानूनी नहीं है। पुलिस अधिकारी जब ड्यूटी पर नहीं रहते और यदि कैसिनो जाते हैं तो इसमें क्या गलत है। कई लोग मंदिर जाते हैं तो कई गिरिजाघर।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications