छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में 4 छात्राओं की मौत
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 12 छात्राएं बीजापुर जिले से खेल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रायगढ़ जिले जा रही थीं। अचानक उनकी गाड़ी की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। तीन छात्राओं और उनके ड्राइवर की मौत तो दुर्घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक अन्य लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में अन्य छह छात्राएं घायल हुई हैं। उन्हें देर शाम भीमराव अंबेडकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने इन छात्राओं की हालत गंभीर बताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications