मनमोहन ने परमाणु ठिकानों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को मंगलवार को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार भारतीय परमाणु ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए यथा संभव सब कुछ कर रही है।

मनमोहन सिंह से मीडिया में आई उन खबरों के बारे में जब पूछा गया, जिसमें देश के परमाणु ठिकानों को आतंकी खतरे की बात कही गई है तो इस पर सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "हम अपने परमाणु ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए अपनी शक्ति भर सबकुछ करते हैं। मैं इस बात का भरोसा दिलाता हूं।"

खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद देश के परमाणु विद्युत केंद्रों में, खासतौर से मुंबई के पास ट्रांबे में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में सोमवार को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+