कांग्रेस में बेटे की वापसी चाहते हैं करूणाकरन

तिरूवनंतपुरम, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि उन्हें वरिष्ठ नेता के. करूणाकरन ने एक पत्र लिखकर अपने बेटे के. मुरलीधरन और उनके समर्थकों की कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई है।

चेन्निथला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे इस मामले पर करूणाकरन से बातचीत करेंगे क्योंकि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की पिछली बैठक में मुरलीधरन की पार्टी में वापसी के खिलाफ फैसला हुआ था।

उन्होंने कहा, "मैं इस मसले पर उनसे मिलूंगा और बातचीत करूंगा। जरूरत पड़ी तो प्रदेश कार्यसमिति में इस बारे में फिर से चर्चा की जाएगी।"

मुरलीधरन की कांग्रेस में वापसी को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई में मतभेद हैं। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2005 में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के. करूणाकरण के साथ मिलकर लोकतांत्रिक इंदिरा कांग्रेस-करूणाकरन का गठन किया था। एक साल बाद उनकी पार्टी का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विलय हो गया।

गत एक अगस्त को मुरलीधरन को राकांपा से भी निष्कासित कर दिया गया था। वह अब कांग्रेस में वापसी के इच्छुक थे।

अगस्त महीने में हुई कांग्रेस की राज्य कार्यसमिति की बैठक में फैसला हुआ था कि मुरलीधरन की पार्टी में वापसी नहीं होगी। लेकिन हाल ही में गृह राज्य मंत्री एम. रामचंद्रन ने मुरलीधरन की पार्टी में वापसी की वकालत की थी। तभी से कांग्रेस में उनकी वापसी को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+