सस्ती लोकप्रियता के लिए सचिन का विरोध : देशमुख
भोपाल प्रवास पर आए देशमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अथवा शिवसेना का नाम लिए बगैर कहा कि सचिन जैसे अच्छे क्रिकेटर का विरोध करने वाला बयान सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोड़ा कि यदि मीडिया ऐसे लोगों को कवरेज देना बंद कर दे तो उनकी सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिशों पर रोक लग जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications