जरदारी गुरुवार को काबुल जाएंगे

इस्लामाबाद, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी गुरुवार को अफगानिस्तान के सरकारी दौरे पर जाएंगे और वहां राष्ट्रपति हामिद करजई के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

राजनयिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑनलाइन को बताया कि जरदारी के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और आंतरिक मंत्री रहमान मलिक भी होंगे।

सूत्रों ने कहा है कि अपने काबुल प्रवास के दौरान जरदारी अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड के साथ वाशिंगटन की नई अफगानिस्तान-पाकिस्तान रणनीति पर गोल मेज बैठक में हिस्सा लेंगे।

ज्ञात हो कि जरदारी के शपथ ग्रहण समारोह में 6 सितंबर 2008 को करजई मुख्य अतिथि थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+