जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका, चीन के रुख से ब्राजील निराश

रोम, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनैशियो लूला डी सिल्वा ने सोमवार को रोम में कहा कि उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य तय नहीं करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं के बीच सहमति होने से वह निराश हैं।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी से मुलाकात के बाद लूला ने संवाददाताओं से कहा कि सिंगापुर में ओबामा और हू के बीच हुए समझौते से "मैं निराश हूं लेकिन मुझे आश्चर्य नहीं है।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और चीन भले ही देर से उत्सर्जन में कटौती के अपने लक्ष्य तय करेंगे।

लूला रोम में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के विश्व शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे बड़े प्रदूषक राष्ट्रों अमेरिका और चीन ने डेनमार्क में सात दिसम्बर से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के संदर्भ में रविवार को डेनमार्क की सरकार को सूचित किया कि शिखर सम्मेलन के दौरान कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य तय करना संभव नहीं होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+