चीन में भूस्खलन से 23 की मौत
झोंगियांग (चीन), 17 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के उत्तरी प्रांत सांग्जी में भारी भूस्खलन से कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है। बचावकर्मियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बचाव दल ने सोमवार को 12 और मंगलवार सुबह 11 शवों को बरामद किया।
स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह करीब 10.40 झोंगियांग काउंटी के एक गांव में हुए भूस्खलन से पांच घर नष्ट हो गए। बचाव कार्यो के लिए करीब 300 लोगों को लगाया गया।
मृतकों में सभी एक कोयला खान के श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications