अमेरिका में वर्ष 2008 में हर सातवें घर में भूख की छाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा कि वर्ष 2008 में भूख दर 14.6 प्रतिशत रही।
इसका अर्थ हुआ कि अमेरिका के करीब पांच करोड़ लोगों को साल के दौरान खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा क्योंकि पूरे परिवार को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए धन नहीं था।
इनमें से करीब दो तिहाई लोगों को कम विविधतायुक्त भोजन या सरकारी सहायता कार्यक्रम पर गुजारा करना पड़ा, वहीं एक तिहाई लोगों को वास्तव में भोजन की कमी का सामना करना पड़ा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इसे बहुत दर्दनाक कहा था। मंदी के दौरान सरकारी खाद्य कूपनों की मांग सबसे अधिक है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में दिसम्बर 2007 में शुरू हुई मंदी से 80 लाख से अधिक अमेरिकी अपनी नौकरी खो चुके हैं।
ये आंकड़ें 44,000 घरों के सर्वेक्षण पर आधारित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications