कर्नाटक के मंत्री ने सीबीआई जांच के फैसले का स्वागत किया
बेंगलुरू, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सरकार के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें उनकी कंपनी पर लगे अवैध खनन के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का फैसला किया गया है।
रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। मेरी कंपनी ने सभी नियमों का पालन किया है। यह सफेद पóो की तरह है।"
उन्होंने कहा, "यह सही है कि ओबुलापुरम खनन कंपनी को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने लाइसेंस दिया था लेकिन मेरी कंपनी किसी भी प्रकार की अनियमितता में लिप्त नहीं है।"
ज्ञात हो कि पिछले दिनों ओबुलापुरम खनन कंपनी पर अनियमितता बरते जाने व अवैध खनन के आरोप लगे थे। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस कंपनी की कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications