छोटे विश्वविद्यालयों की स्थापना के पक्ष में हैं प्रणब

शिमला, 17 नवंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को छोटे विश्वविद्यालयों की स्थापना की वकालत की। उनका कहना है कि छोटे विश्वविद्यालयों का प्रबंधन आसान होता है तथा शिक्षा व शोध में सामंजस्य कायम रखता है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह के मौके पर प्रणब ने कहा, "राष्ट्रीय ज्ञान आयोग की सिफारिशों की तर्ज पर मैं छोटे विश्वविद्यालयों की स्थापना किए जाने के पक्ष में हूं। इसी तरीके से विश्वविद्यालय शोध का केंद्र बनेंगे और शिक्षा व शोध में सामंजस्य कायम होगा।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा के माध्यम से जनसंख्या को संपत्ति के रूप में तब्दील करने की है। हमारी शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो न सिर्फ जीने का स्तर बढ़ाए बल्कि जीवन का स्तर भी बढ़ाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+