हेडली द्वारा इस्तेमाल किए गए दो साइबर कैफे की पहचान

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित तमाम साइबर कैफे में मंगलवार को गहन तलाशी ली और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संदिग्ध डेविड कोलमैन हेडली द्वारा इस्तेमाल में लाए गए दो साइबर कैफे की पहचान कर ली। हेडली इस वर्ष मार्च महीने में इस इलाके में तीन दिनों तक ठहरा था।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, "इलाके के तमाम साइबर कैफे में गहन तलाशी ली गई और उनमें से उन दो की पहचान कर ली गई, जिनका इस्तेमाल हेडली ने किया था। उसने इन साइबर कैफे से कुछ दस्तावेज इंटरनेट के जरिए भेजे थे।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों साइबर कैफे की पहचान केसरी साइबर कैफे और स्टारव्यू कैफे के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने कहा है, "हेडली नौ मार्च व 10 मार्च को स्टारव्यू साइबर कैफे में गया था और क्रमश: 55 मिनट व 45 मिनट तक वहां बैठा था। दिल्ली पुलिस ने हेडली द्वारा इस्तेमाल किए गए कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है। पुलिस ने कैफे के रजिस्टर भी जब्त कर लिए हैं।"

पुलिस सूत्रों ने बताया है, "कैफे में पासपोर्ट की एक छाया प्रति भी थी। पुलिस ने उसे भी ले लिया है। हार्ड डिस्क का इस लिहाज से विश्लेषण किया जाएगा कि कहीं हेडली ने इंटरनेट के जरिए कोई दस्तावेज या छाया चित्र तो नहीं भेजा था। पुलिस हेडली द्वारा उस दौरान देखी गई वेबसाइट्स के ब्योरे भी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।"

खबर है कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+