अंतरिक्ष यान अटलांटिस रवाना
केप कैनवेरल (फ्लोरिडा), 17 नवंबर (आईएएनएस)। अंतरिक्ष यान अटलांटिस सोमवार को केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से चालक दल के छह सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हो गया।
यह अभियान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के आईएसएस पर संसाधनों को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। इस अभियान के बाद पांच अन्य अभियानों की योजना है।
चालक दल के सभी सदस्य अमेरिकी हैं और वे अंतरिक्ष में 11 दिन बिताएंगे।
हजारों अन्य लोगों के साथ ट्विटर का उपयोग करने वाले एक दल को भी नासा ने प्रक्षेपण देखने का अवसर दिया। इस समूह के लोगों ने प्रक्षेपण कार्यक्रम का वर्णन ट्विटर पर किया।
अटलांटिस बुधवार को अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications