कोलकाता में 3 बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार
विशेष अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीब कुमार ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला एक्सप्रेस से स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) के जवानों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आतंकवादी बांग्लादेश के शाहिद बिलाल के लिए काम करते हैं। बिलाल बांग्लादेश में हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) का संचालन प्रमुख था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications