हेडली मामले में कसाब से पूछताछ कर सकती है एनआईए

नी दिल्ली/मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मुंबई हमले के मामले में गिरफ्तार आतंकी, अजमल आमिर कसाब से पूछताछ कर सकती है। यह पूछताछ अमेरिका में गिरफ्तार किए गए मुंबई हमले के मामले में संदिग्ध डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राणा के मामले में की जाएगी।

इस मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक हेडली ने मुंबई हमले के द्वारा निशाना बनाए गए स्थलों का व्यक्तिगत रूप से पिछले वर्ष दौरा किया था और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा की ओर से स्थलों की पहचान की थी।

हेडली ने अपने को यहूदी बताकर नरीमन हाउस स्थित यहूदी चाबाद हाउस का जुलाई 2008 में दौरा किया था। इसके साथ ही उसने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन और ताज एवं ट्राइडेंट होटल को चित्रित कर उसका खाका खींचा था।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "हमारे पास कई सूत्र हैं जो संकेत करते हैं कि दोनों ने मुंबई पर हमले की लश्कर की साजिश में सहयोग किया था। इसके भी संकेत मिले हैं कि जब आतंकवादियों ने मुंबई पर हमले किए उस समय दोनों पाकिस्तान में थे।"

अब यह उम्मीद की जा रही है कि एनआईए कसाब से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि कैसे उन्हें और उनके नौ अन्य साथियों को हमले के स्थलों की सूचना मिली थी। कसाब चूंकि जेल में है और उसके खिलाफ मामले की सुनवाई चल रही है ऐसे में एनआईए को उससे पूछताछ करने के लिए अदालत से अनुमति लेनी होगी।

राणा चूंकि कनाडाई नागरिक है इसीलिए भारतीय खुफिया अधिकारी राणा के खिलाफ अधिक जानकारी जुटाने के लिए कनाडा के सुरक्षा बलों के संपर्क में हैं।

हेडली और राणा को अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने पिछले माह भारत में हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+