पूर्व मंत्री ने जेल से भरा नामांकन
रांची, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के आरोप में गत अगस्त महीने से जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने मंगलवार को दो विधापसभा क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया।
सिमडेगा के जनसंपर्क अधिकारी एम. एक्का ने आईएएनएस को बताया, "एनोस एक्का ने सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल किया।"
एक्का ने नामांकन दाखिल करने के लिए अदालत से अनुमति ली थी। वह भ्रष्टाचार के आरोप में 17 अगस्त से जेल में हैं।
एक्का वर्ष 2005 में पहली बार विधायक बने थे। पूर्व मुख्यमंत्रियों अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा और शिबू सोरेन के नेतृत्व वाली सरकारों में वह मंत्री रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications