अलकायदा के सैकड़ों आतंकवादी पाकिस्तान में पा रहे प्रशिक्षण : ब्राउन

दीपांकर डे सरकार

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने कहा है कि अलकायदा के सैकड़ों आतंकवादी पाकिस्तान के संघ शासित कबायली इलाकों (एफएटीए) में स्थित शिविरों में लगातार प्रशिक्षण पा रहे हैं।

ब्राउन ने सोमवार की रात एक व्याख्यान में अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की लगातार उपस्थिति का बचाव करते हुए कहा, "पाकिस्तान के एफएटीए इलाके में अभी भी सैकड़ों आतंकी वहां स्थित शिविरों में बम निर्माण व हथियारों का प्रशिक्षण ले रहे हैं।"

ब्राउन ने कहा, "खतरों की प्रकृति के कारण और ब्रिटेन में अति गंभीर साजिशों के लगभग जिन तीन हिस्सों का खुलासा सुरक्षा कर्मी अब कर रहे हैं, सबके तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए हैं, इस कारण भी यह बात बेमानी होगी कि हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षात्मक कार्रवाई केवल ब्रिटेन के अंदर ही सीमित कर दें।"

ब्राउन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इस बात की पुरजोर मांग की जा रही है कि ब्रिटेन को अफगानिस्तान से अपने 9,000 सैनिकों को वापस बुला लेना चाहिए। वर्ष 2001 से लेकर अब तक अफगानिस्तान 232 ब्रिटिश सैनिक मारे जा चुके हैं।

लेकिन ब्राउन ने कहा है कि जनवरी 2008 से लेकर अब तक अलकायदा के शीर्ष 12 आतंकियों में से सात को मार गिराया गया है। इससे अलकायदा के अनुभवी नेताओं की संख्या कम हुई है और उनका आत्मविश्वास टूटा है।

ब्राउन ने कहा कि वर्ष 2001 में 11 नवंबर को अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद जब से संयुक्त सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया है, तब से लेकर अब तक अलकायदा को निष्क्रिय करने में जितनी सफलता इस वर्ष एक साल के भीतर मिली है, उतनी कभी नहीं मिली थी।

ब्राउन ने कहा, "पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कबायली इलाके अलकायदा को उपयुक्त वातावरण मुहैया कराते हैं। हम वहां इसलिए है कि अफगानिस्तान में कार्रवाई, पाकिस्तान में कार्रवाई का विकल्प नहीं है, बल्कि उसका उसे एक अभिन्न समर्थन है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+