मणिपुर में 3 बच्चे जिंदा जले
इंफाल, 17 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर के सेनापति जिले के मारन सेंटर स्थित एक घर में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में परिवार के तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "मोमबत्ती की वजह से सिलेंडर में आग लगी जिससे यह विस्फोट हुआ। हादसे में नौ वर्षीय करैला क्रिस्टी, पांच वर्षीय उसका भाई और चार वर्षीय उसकी बहन की मौत हो गई।"
मारन सेंटर इंफाल से 55 किलोमीटर दूर स्थित है। हादसे के समय बच्चों के अभिभावक घर से बाहर गए थे।
पुलिस के पहुंचने तक घर जलकर ढह चुका था। पड़ोसी आग बुझाने के काम में जुटे थे और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications