साढ़े पांच वर्षो में आधी आबादी को मिलेगा पहचान पत्र
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 60 करोड़ लोगों को यह विशिष्ट पहचान पत्र दे दिया दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के बुलावे पर पटना आए नीलेकणी ने कहा कि 16 अंकों के नंबर वाला पहचान पत्र बिहार के लोगों को भी 18 माह के बाद मिलने लगेगा।
बिहार के प्रशासन में सूचना और प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नीलेकणी ने कहा कि बिहार में उचित तरीके से प्रशासन में सूचना एवं तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने बिहार में चलाई जा रही 'ई- शक्ति कार्ड योजना' पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके पूर्व नीलेकणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सूचना एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर प्रगति की जानकारी ली। नीलेकणी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली और अपनी ओर से कुछ सुझाव दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications