महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी लाकर रहूंगा : अबू आजमी

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मंगलवार को अबू आजमी के अपने सम्मान समारोह के बाद मंच से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को ललकारते हुए कहा कि वह ं महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी लाकर रहेंगे और अगर राज में हिम्मत है, तो वह उन्हें रोकें।

आजमी ने कहा,"मैं मराठी भाषा का विरोधी नहीं हूं। मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं। लेकिन हिंदी इसकी बड़ी बहन की तरह एक राष्ट्रभाषा है। मैंने विधानसभा में हिंदी में शपथ लेकर राष्ट्रभाषा का सम्मान किया है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी।"

आजमी ने कहा राज ठाकरे ने उनसे कहा कि अगर वह मराठी में शपथ ले लेते तो क्या हो जाता। उन्होंने कहा,"अगर मैं मराठी में शपथ लेता तो बाबा भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की धज्जियां उड़ जातीं और एक गुंडे की जीत हो जाती।"

आजमी ने सफाई देते हुए कहा,"मैं मराठी सीख-सीख कर थक गया पर अभी तक मराठी नहीं सीख पाया। अब काम छोड़कर मराठी सीखने स्कूल नहीं जा सकता हूं। लगातार सीखने की कोशिश कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे कतई इस गलतफहमी में न रहें कि अबू आजमी ने ईंट का जवाब पत्थर से नहीं दिया तो वह डर गया।

महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने वाले अबू आजमी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को सम्मानित किया। इस दौरान सपाईयों ने उन्हें 250 किलोग्राम का फूलों का हार पहनाया। ज्ञात हो कि हिंदी में शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के विधायकों ने आजमी के साथ महाराष्ट्र विधानसभा में हाथापाई की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+