परीक्षा में असफल रहने पर छात्र ने आत्महत्या की
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज थाना क्षेत्र के अहमदनगर में रहने वाले संजय तोमर ने मंगलवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। संजय के परिजनों का कहना है कि अभी हाल ही में सिविल जज परीक्षा के नतीजे आए हैं जिसमें वह असफल रहा। अंतिम चयनित छात्र से उसे महज दो नंबर कम मिले है।
परिजनों के अनुसार परिणाम आने के बाद से संजय तनाव में था और निराशा का भाव उस पर हावी हो चुका था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जांच अधिकारी आर एस भदौरिया ने संवाददाताओं को बताया है कि संजय सुसाइड नोट छोड़ गया है जिसमें उसने बीमारी और परीक्षा में असफलता का जिक्र किया है। पुलिस से परिजनों ने भी आत्महत्या की वजह परीक्षा में असफल रहना बताई है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications