शेयरधारकों को ही कॉरपोरेट वेतन तय करने चाहिए : सलमान खुर्शीद
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा कंपनी विधेयक 2009 पर यहां मंगलवार को आयोजित एक सम्मेलन में खुर्शीद ने कहा, "हम लोकतंत्र में जरूरी आजादी में विश्वास करते हैं। लिहाजा प्रबंधकीय पारिश्रमिक पर अंतिम निर्णय शेयरधारकों पर छोड़ दिया जाना चाहिए।"
खुर्शीद ने कहा, "सरकार इस बात को जानती है कि किसी कंपनी को चलाने के लिए बेहतरीन सोच वाले लोगों को जोड़ना महंगा होगा, पर इस मामले में वस्तुपरकता बरतनी होगी।"
इस संदर्भ में खुर्शीद ने कहा, "यदि कुछ सीमाएं निर्धारित की जानी हैं, तो उसके बारे में आप(कॉरपोरेट सेक्टर) ही बताएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications