दक्षिण वजीरिस्तान में 180 आतंकवादी मारे गए
दक्षिण वजीरिस्तान के सबसे बड़े शहर वाना में शुरू किए गए इस सैन्य अभियान के बारे में जानकारी देते हुए ब्रिगेडियर शफीक ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के सफाए के लिए उनके गढ़ में प्रवेश करने की इजाजत दे दी जाएगी।
एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी के रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना की इस कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कई कमांडर समेत उजबेक और अरब के लड़ाके शामिल हैं। सेना ने उनके पास से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है, जिनमें 70 बारूदी सुरंगें और 21 आत्मघाती जैकेट शामिल हैं।
इंडो -एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications