येदियुरप्पा ने शेट्टर को मंत्रिमंडल में शामिल किया
राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने राजभवन में शेट्टर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कन्नड़ में शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले रेड्डी बंधु पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी और राजस्व मंत्री जी. करूणाकर रेड्डी ने शेट्टर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग रखी थी।
येदियुरप्पा इससे पहले रेड्डी बंधु की अन्य मांगों को भी स्वीकार कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्य सचिव वी. पी. बलिगर का तबादला किया, ग्रामीण विकास मंत्री पद से शोभा करंदलाजे का इस्तीफा दिलाया और बेल्लारी जिले के अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश भी वापस लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications