एयरहोस्टेस का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था : महिला आयोग

आयोग ने सोमवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। आयोग की सदस्य वेन्सुक स्येम के नेतृत्व वाली जांच समिति ने इस मामले की छानबीन की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उड़ान के दौरान चालक और सह चालक का फ्लाइट पर्सर और एयर होस्टेस के साथ झगड़ा तो अवश्य हुआ था, लेकिन महिला का यौन उत्पीड़न हरगिज नहीं हुआ था।

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, "एयर होस्टेस को फ्लाइट पर्सर के साथ कॉकपिट से बाहर धकेला गया था जिसकी वजह से एयर होस्टेस को बाजू में खरोंचे आई थीं। कैप्टेन ने झगड़े के दौरान उड़ान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए फ्लाइट पर्सर अमित खन्ना और एयर होस्टेस कोमल सिंह को कॉकपिट के बाहर धकेला था।"

समिति ने हालांकि कहा है, "कमांडर को भी वैसा सलूक करने की कोई जरूरत नहीं थी।"

यह घटना शारजाह-लखनऊ-दिल्ली आईसी-884 उड़ान के दौरान तीन अक्टूबर को हुई थी। एयर होस्टेस कोमल सिंह ने घटना के एक दिन बाद गत तीन अक्टूबर को सह-चालक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस द्वारा चालकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किए जाने के बाद एयरलाइंस ने उन्हें ड्यूटी से हटा दिया था।

एयर इंडिया की समिति ने भी इस मामले जांच की थी और और दुर्व्यवहार के आरोपों को निराधार बताया था। नियमों का उल्लंघन करने के लिए एयर होस्टेस के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

स्येम ने आईएएनएस को बताया, समिति ने आरोप पत्र वापस लेने की सिफारिश की है। एयर होस्टेस द्वारा आयोग के खिलाफ अदालत में हलफनामा दाखिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि यदि एयर होस्टेस को आयोग पर भरोसा नहीं था तो उन्हें यह शिकायत उसके पास दर्ज नहीं करानी चाहिए थी। अपने मददगारों के खिलाफ हलफनामे से उन्हीं का मामला और बिगड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+