दिल्ली में डेंगू के 39 नए मामले
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को डेंगू के 39 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही मच्छर से फैलने वाली इस बीमारी के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 883 हो गई।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के.यादव ने कहा, "पिछले 24 घंटे में दिल्ली में डेंगू के 39 नए मरीज सामने आए हैं।"
एमसीडी सोमवार की बारिश के बाद सभी इलाकों में जलजमाव रोकने के लिए कदम उठा रही है।
दिल्ली में डेंगू से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से नौ वर्षीय एक बच्चे और 15 वर्षीय लड़के की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ एडिस मच्छरों के प्रजनन पर लगाम लगेगी जिससे डेंगू के मामले कम होने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications