उड़ीसा में हल्दिया-पारादीप पाइप लाइन में तेल रिसाव
जिला कलेक्टर के.सी.पात्रा ने बताया,"राजधानी भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर जाफराबाद गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तेल के रिसाव के बारे में जानकारी दी।"
पात्रा ने आईएएनएस को बताया,"हल्दिया-पारादीप तेल पाइप लाइन में रिसाव शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने तेल के बहाव को पास के एक तालाब में मोड़ दिया है।"
अधिकारी रिसाव स्थल पर पहुंच कर तेल रिसाव से पर्यावरण को होने वाले नुकसान का आकलन कर रहे हैं। रिसाव के करणों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications