मीरा कुमार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान किया
लोकसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार न्यूयार्क में अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की ओर से संयुक्त राष्ट्र में आयोजित लोकसभा अध्यक्षों की तैयारी समिति की दूसरी बैठक में हिस्सा लेते हुए मीरा कुमार ने महासभा के जल्द पुनरुद्धार का सोमवार को आह्वान किया था।
मीरा कुमार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक संयुक्त इकाई के गठन हेतु संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए जास रहे प्रयासों का स्वागत किया।
मीरा कुमार ने विकास के लिए एक वैश्विक साझेदारी सुनिश्चित कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की जरूरत पर जोर दिया और इस दिशा में आईपीयू की भूमिका को रेखांकित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications