एडीबी भारतीय परियोजनाओं के लिए 70 करोड़ डालर ऋण देगा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बैंक की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि यह ऋण पांच वर्षो के भीतर तीन किश्तों में सरकारी संस्था इंडिया इंफ्रास्टक्च र कंपनी लिमिटेड को जारी किया जाएगा।
बैंक का कहना है कि इसका उद्देश्य भारत में गरीबी घटाने तथा रोजगार व आय के मौके बढ़ाने के लिए सार्वजनिक निजी भागदारी को प्रोत्साहन देना है।
बयान में कहा गया, "हमें उम्मीद है कि इससे अधोसंरचना विकास के मद्देनजर दीर्घकालिक कोष उपलब्ध होगा तथा निवेशकों का डगमगाया विश्वास बहाल होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications