कनाडाई प्रधानमंत्री बुधवार को स्वर्ण मंदिर जाएंगे
हार्पर बुधवार सुबह विशेष विमान से अमृतसर के राजासांसी हवाईअड्डे पहुचेंगे और वहां से सीधे हरमंदिर साहिब पहुंचेंगे। पंजाब के उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हवाईअड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि हार्पर स्वर्ण मंदिर में तकरीबन एक घंटे रहेंगे। इस दौरान वह मंदिर परिसर का जायजा भी लेंगे। वह लंगर में भी जाएंगे।
भारत में कनाडाई उच्चायोग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications