उत्तर प्रदेश में इनामी बदमाश ढेर (लीड-1)
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ)के कर्मियों के साथ मंगलवार सुबह करीब चार बजे नैनीताल राजमार्ग के इज्जतनगर इलाके में मुठभेड़ में इनामी बदमाश राजेश मारा गया। उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) एम.के.झा ने आईएएनएस को बताया,"राजेश मुरादाबाद का रहने वाला था। मंगलवार सुबह वह अपनी बहन से मिलने हरिद्वार जा रहा था। लेकिन किसी तरह उसे पता चल गया कि हम उसका पीछा कर रहे हैं और वह बरेली स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया।"
उन्होंने बताया,"वह मोटरसाइकिल पर सवार था। जब हमने उसे ललकारा। उसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया। "
झा ने बताया,"राजेश पर हत्या, जबरन वसूली सहित दो दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज थे। वह वर्ष 2004 में पुलिस की हिरासत से भाग गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications