मामूली बढ़त के साथ बंद हुए देश के शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 18.14 अंकों (0.11 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 17,050.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,080.17 के ऊपरी और 16,882.98 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 3.72 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 4.20 अंकों (0.08 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,062.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,074.00 के ऊपरी और 5,010.15 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.90 अंक की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 5.34 अंकों (0.08 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,486.46 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 16.80 अंकों (0.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.02 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.01 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 0.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, तेल एवं गैस तथा सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.19 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.71 प्रतिशत और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्यों में 0.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1398 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट तथा 1329 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications