'वंदे मातरम्' विवाद अनावश्यक : मोहसिना किदवई
उन्होंने कहा यह लोगों पर निर्भर है और यदि कोई 'वंदे मातरम्' गाना चाहे तो ठीक है और कोई न चाहे भी तो ठीक है।
किदवई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यदि कोई यह कहता है कि वंदे मातरम् गाने वाले मुसलमान नहीं, तो गलत है और कोई यह कहता है कि आपको अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए वंदे मातरम् गाना ही होगा, तो यह भी गलत है।"
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् धार्मिक गीत नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशनों में यह गाया जाता था।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सम्मेलन में वंदे मातरम के खिलाफ फतवा जारी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications