पाकिस्तान में कन्या विद्यालय की इमारत विस्फोट से उड़ायी
पेशावर , 17 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खबर कबायली क्षेत्र में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक कन्या विद्यालय की इमारत को विस्फोट से उड़ा दिया। अफगानिस्तान से सटे इलाके में इस महीने में इस तरह की यह तीसरी वारदात है। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।
क्षेत्र के एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि तालिबानियों ने रात के समय इस इमारत पर हमला किया। उस वक्त यहां कोई नहीं था।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी फारुक खान ने एक निजी टीवी चैनल को बताया, "कन्याओं के माध्यमिक विद्यालय की इमारत विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और वह इस्तेमाल के लायक नहीं बची। कमरे, डेस्क, कुर्सियां भी नष्ट हो गई हैं।"
यह विस्फोट बारा कस्बे के यूसुफ केली गांव में हुआ। यह जगह पेशावर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications