बिहार में प्रतिदिन 10 लाख लीटर होगा दूध उत्पादन
राज्य के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रामनारायण मंडल ने मंगलवार को बताया कि चार वर्ष पूर्व राज्य में मात्र साढ़े पांच लाख लीटर दूध उत्पादन होता था। उन्होंने बताया कि सरकार का मानना है कि कम दूध उत्पादन के कारण अधिकांश लोग इस रोजगार से नहीं जुड़ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को चारा भी दिया जायेगा।
मंत्री के अनुसार सरकार की अगले वर्ष तक राज्य में प्रतिदिन 10 लीटर दूध उत्पादन करने की योजना है।
इधर, राज्य के चारा विकास अधिकारी डॉ़ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य में एक करोड़ 60 लाख गोवंश पशुओं को अगर चारा उपलब्ध कराएं तो दूध उत्पादन में बड़ी मात्रा में वृद्घि हो सकती है। इसी के मद्देनजर चारे का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य में बीज के कुल 82 हजार मिनी कीट पशुपालकों में वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में 200 किसानों को यह कीट दिया जाएगा जिसमें जई, बरसीम तथा लूसन के बीज होंगे। उन्होंने बताया कि यह कीट इस माह के अंत तक पशुपालकों के बीच बांट दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications