नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश विफल
सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नर जे. एस. बरार ने मंगलवार को बताया, "आतंकवादियों ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर घाटी के केरन सेक्टर में घुसपैठ करने का एक और प्रयास किया था।"
उन्होंने बताया, "सेना के जवानों के चुनौती देने पर उन्होंने गोलाबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि लंबे संघर्ष के बाद एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया।"
गिरफ्तार आतंकवादी की 23 वर्षीय तनवीर अहमद के रूप में पहचान की गई है, जो पाकिस्तान का नागरिक है। इसे मुजफ्फराबाद के एक शिविर में तीन महीने तक प्रशिक्षण देने के बाद नियंत्रण रेखा के नजदीक भेजा गया था।
बरार ने बताया, "अब हम उसे पूछताछ के लिए पुलिस को सौैंप रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण रास्ते दुर्गम हो जाने की नौबत आने से पहले ही आतंकवादी घाटी में घुसपैठ की फिराक में है।
बरार ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में घुसपैठ की कोशिश करते सात आतंकवादी मारे गए थे। इस साल इन दो महीनों में अब तक नियंत्रण रेखा पर घुसने का प्रयास करते नौ आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications