क्वे टा में विस्फोट, एक मरा 8 घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के क्वे टा में मंगलवार को मोटरसाइकिल विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। घायलों में एक पुलिस प्रमुख भी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय टीवी चैनल के हवाले से खबर दी है कि क्वे टा के सपनी रोड में हुए इस विस्फोट में पुलिस महानिरीक्षक निजाम शाहिद दुर्रानी घायल हो गए। विस्फोट उनके कार्यालय के बाहर हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के समय दुर्रानी अपने कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। यह विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया। सूत्रों के अनुसार विस्फोट में घायल होने वालों में चार पुलिसकर्मी और चार नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने खबर दी है कि विस्फोट के बाद हवा में गोलियां भी चलीं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications