मंदसौर में स्कूली छात्र का अपहरण
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुभाष स्कूल के करीब नीले रंग की मारूति वैन में सवार चार बदमाशों ने एक छात्र को रोका और पता पूछने के बहाने उसे कार में जबरदस्ती खींच लिया। छात्र चिल्लाता रहा और बदमाश कार सहित चंपत हो गए।
पुलिस अधीक्षक डी. पी. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि कुछ बच्चों ने अपहरण की सूचना दी थी उसके आधार पर बच्चे की खोज की जा रही है, मगर अभी तक बच्चे के बारे में पता नहीं चल पाया है। सुभाष स्कूल प्रबंधन यह भी नहीं बता पा रहा है कि कौन सा बच्चा लापता है।
गुप्ता के मुताबिक शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बच्चे के बारे में भी पता किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications