अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय सर्वाधिक
वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में विद्या ग्रहण करने के लिए आने वाले विदेशी छात्रों में सबसे ज्यादा भारत से आते हैं। अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों की संख्या से जुड़ी एक रपट में यह जानकारी दी गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका में पढ़ाई के लिए आने विदेशी छात्रों में एशियाइयों की संख्या सबसे ज्यादा है और उनमें भी पिछले आठ साल से सबसे ज्यादा भारतीय आ रहे हैं। यहां 103,260 भारतीय छात्रों के साथ वर्ष 2008-9 में इनकी संख्या में नौ फीसदी वृद्धि हुई। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशन एजुकेशन की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
भारतीय छात्रों के बाद दूसरा नंबर चीन से आने वाले छात्रों का है। यहां चीन से 98,510 छात्र आते हैं। इनकी संख्या में 21 प्रतिशत वृद्धि हुई है। तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया से आने वाले छात्र हैं। दक्षिण कोरिया से 75,065 छात्र आते हैं, जिनकी संख्या में नौ फीसदी की वृद्धि हुई है।
'ओपन डोर्स' नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में वर्ष 2008-09 में 671,616 अंतर्राष्ट्रीय छात्र आए, जो पिछले साल के मुकाबले आठ फीसदी ज्यादा हैं। यहां कनाडा, जापान, ताइवान, मेक्सिको और तुर्की के छात्र भी बड़ी संख्या में आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications