राजनीति की पिच से दूर रहिए सचिन : ठाकरे

ठाकरे ने सचिन को एक खुाला पत्र लिखा है, जिसे सोमवार को शिसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित किया गया। इसमें ठाकरे ने सचिन से कहा है कि वह अपने भले के लिए राजनीति से दूर रहें।

ठाकरे ने कहा, "आप (सचिन) क्रिकेट के मैदान पर चौके और छक्के जड़ने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन राजनीति की पिच से दूर रहिए।"

उल्लेखनीय है कि सचिन ने पिछले दिनों कहा था कि मुंबई सबकी है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरा करने वाले सचिन ने यह भी कहा था कि उन्हें महाराष्ट्रवासी होने पर गर्व है।

शिवसेना प्रमुख ने कहा, "आपको मिली लोकप्रियता और दौलत से किसी को ईष्या नहीं है बल्कि सभी लोग इस पर गर्व महसूस करते हैं। परंतु अगर आप इस तरह की राजनीतिक बात करते हैं तो महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।"

ठाकरे ने कहा, "एक बयान से आप मराठी लोगों की नजर में 'रनआउट' हो गए हैं।" अपने इस पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि जब मुंबई के लिए 105 लोगों ने अपनी जान गवांई तो सचिन पैदा भी नहीं हुए थे।

शिवसेना के इस वयोवृद्ध नेता ने कहा, "सचिन आप जैसे क्रिकेटर क्या देश के सामने खड़ी कई समस्याओं मसलन महंगाई, मुंबई में झुग्गी बस्तियां, उत्तर प्रदेश व बिहार से लोगों का पलायन और बांग्लादेशी मुसलमानों के बारे में कभी चिंतित होते हैं?"

पत्र के आखिर में सचिन से ठाकरे ने कहा है कि यह एक मित्रवत सलाह है और आप राजनीति से दूर रहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+