अस्पताल में सात शिशुओं की मौत की जांच के आदेश
स्वास्थ्य मंत्री डी.नागेंद्र ने विजयवाड़ा के पुराने सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
रविवार को अस्पताल के नवजात बच्चों के वार्ड में सात शिशुओं की मौत हो गई थी।
मंत्री ने कहा कि घटना की जांच के लिए चिकित्सकों का एक दल बनाया गया है। यदि यह साबित हुआ कि शिशुओं की मौत अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है तो कार्रवाई होगी।
अभिभावकों का आरोप है कि शिशुओं की मौत गड़बड़ इंक्यूबेटरों, ऑक्सीजन प्रणाली में खराबी और चिकित्सकों की लापरवाही से हुई।
अस्पताल प्रशासन ने पहले दावा किया था कि शिशुओं की मौतें के कई कारण हैं लेकिन बाद में वह जांच के लिए तैयार हो गया।
शिशुओं के अभिभावकों ने अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक भी उसमें शामिल हुए। इसके बाद अस्पताल के अधीक्षक एच.बी.लाल ने कहा कि वह मौत के कारणों की जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications