विस्फोट में बीएसएफ अधिकारी शहीद, 3 जवान घायल (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि शहीद अधिकारी बीएसएफ में उपमहानिरीक्षक के पद पर कार्यरत था। अधिकारी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
यह अधिकारी पाकिस्तान की ओर से हो रही कथित घुसपैठ की पुष्टि के लिए जम्मू से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बलाड चौकी के निरीक्षण के लिए पहुंचा था। तभी अधिकारी के वाहन को शक्तिशाली विस्फोट से उड़ा दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट में बीएएसएफ के तीन जवान घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications