राष्ट्रपति प्रदान करेंगी निर्मल ग्राम पुरस्कार
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मंगलवार 17 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पंचायती राज संस्थानों के इन पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार देंगी। हर साल प्रतिष्ठित निर्मल ग्राम पुरस्कार उन पंचायती राज संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने स्वच्छता के लक्ष्य को पूर्ण रूप से हासिल कर लिया हो और खुले में मलत्याग जैसी आदतों से पूरी तरह निजात पा ली हो।
2012 तक पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और जून 2003 में पूर्ण स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों, ब्लाकों और जिलों को पूरी तरह से साफ-सफाई से युक्त बनाने के लिए निर्मल ग्राम पुरस्कार नामक एक प्रोत्साहन योजना शुरू की गई थी। इसके लिए जनसंख्या को आधार बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications