लेफ्टिनेंट जनरल ए़ क़े सिंह स्ट्राइक कोर के जीओसी नियुक्त
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)।लेटिनेन्ट जनरल ए़ क़े सिंह को पश्चिमी मोर्चे पर स्ट्राइक कोर का जीओसी नियुक्त किया गया है। जनरल सिंह युद्घ कौशल तथा युद्घ संचालन में विशेषज्ञ हैं और उन्होंने 'ऑपरेशन पराक्रम' के दौरान भारतीय सेना की टी-90 ब्रिगेड को तैयार किया था और प्रतिष्ठित सशस्त्र डिवीज़न की कमान संभाली थी।
जून, 1973 में सातवीं लाइट इन्फेन्ट्री में कमीशंड प्राप्त जनरल सिंह कंबर्ले स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं तथा उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से भी अध्ययन किया है। इसके अलावा उन्होंने विदेशों से भी अनेक प्रतिष्ठित कोर्स किये हैं।
जनरल सिंह को उंचाई वाले क्षेत्रों में सेना के विभिन्न पदों पर रहने, मिल्रिटी ऑपरेशनों, विदेशी डिवीज़न तथा महत्वपूर्ण योजना बनाने में अच्छा अनुभव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications