आंध्र के एक मकान में विस्फोट, 5 मरे
हैदराबाद से 300 किलोमीटर दूर स्थित गुंटूर जिले के नारायणपुर में यह दुर्घटना हुई।
अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर हुए इस विस्फोट में चार मकान नष्ट हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक होने के कारण मरने वालों संख्या बढ़ सकती है।
एक व्यापारी के घर में गैरकानूनी रूप से संग्रह कर रखी गईं जिलेटिन की छड़ों में यह विस्फोट हुआ था। यह व्यापारी जिले के खदान मालिकों को जिलेटिन की छड़े बेचता था।
घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications