सेल-एनएमडीसी के बीच खान विकसित करने पर समझौता

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी और भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने हिमाचल प्रदेश में आर्की में चूना पत्थर परियोजना का विकास करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। प्रस्तावित 260 करोड़ रुपये के संयुक्त उपक्रम में दोनों कम्पनियों की 50: 50 की हिस्सेदारी होगी।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष राणा सोम ने कहा कि खान का परीक्षण कर लिया गया है जिसके लिए एनएमडीसी ने 900 लाख टन अल्प सिलिका वाले चूना पत्थर और 80 लाख टन डोलोमाइट के खनन का पट्टा प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ये खानें लगग 50 वर्षो में समाप्त होंगी।

सोम ने कहा कि संयुक्त उपक्रम तीन वर्षो में अपना उत्पादन शुरू कर देगा।

सेल के अध्यक्ष एस़ क़े रूंगटा ने कहा कि सेल को अपनी निजी इकाइयों के लिए 16 लाख टन सिलिका चूना पत्थर की आवश्यकता है जिसे यह जैसलमेर से और आयात के जरिये प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सेल को 30 लाख टन की जरूरत है और आर्की की खान से इसे 10 लाख टन चूना पत्थर मिलेगा। इसलिए यह परियोजना दोनों कम्पनियों के लिए अच्छा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+